
लखनऊ। गुजरात के भुज-कच्छ जनपद के माधापार जूनावास निवासी रिटायर्ड सैनिक राजेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मोहनलालगंज के सरथुवा गांव में अपने जीवन भर की जमापूंजी व कर्ज लेकर 30 दिसम्बर 2021 को 3100 वर्ग फिट आवासीय प्लाट री – सेल में पिंकी सिंह से खरीदा था, लेकिन उनके द्वारा खरीदे गये प्लाट पर किसी और ने कब्जा कर लिया। तब जाकर उन्होने जांच कराई तो पता चला कि फर्जी कूट रजित दस्तावेजों के सहारे पिंकी सिंह ने उस प्लाट को नीरज से खरीदा था, जबकि नीरज के पास बेचने के लिये पर्याप्त जमीन भी नही थी, लेकिन जमीन खुद की बताने वाली पिंकी सिंह ने ज्ञान सिंह अहलूवालिया के जरिये बेचा था। अपने साथ पिंकी सिंह व ज्ञान सिंह द्वारा की गयी धोखाधड़ी का पता चलने के बाद से वो बहुत तनाव में है। आरोपी जालसाजों पर कार्यवाही के लिये कई महीनो से दौड़ लगाते लगाते थक चुका है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि रिटायर्ड सैनिक के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र की जांच कराकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी पिंकी सिंह, नीरज, ज्ञान सिंह अहलूविया के विरूद्ध धोखाधड़ी व पैसे हड़पने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।