
झूंसी। बुधवार की थाना झूंसी क्षेत्र के अंतर्गत मालांवा बुजुर्ग में नवनिर्मित पुलिस चौकी का भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान मंत्रोच्चार के साथ ने विधिवत पूजा पाठ किया तथा उसके बाद फीता काटकर नव निर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह पुलिस चौकी आम जनता की सेवा व सुरक्षा के लिए खोली गई है मैं पुलिस के अधिकारियों से कहना किसी निर्दोष को सजा नहीं होनी चाहिए और दोषी चाहे जो भी हो उसे हर हाल में सजा मिलनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद सिया राम सरोज, शिव नारायण यादव, समित निषाद, राम मिलन,अनारों देवी, मनोज निषाद, काशी नाथ द्विवेदी, संगीता पटेल, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष झूंसी रोहित निषाद,आत्मा धर दुबे,अशोक यादव, अनिल सरोज, महेन्द्र तिवारी, शीतला सिंह,शिवबाबू मोदनवाल, महेश माली, गुड्डू राजा, एसीपी झूंसी विमल किशोर मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना झूंसी उपेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी जय राम सरोज आदि मौजूद रहे