चार महीने पुरानी घटना में पीड़ित ने दी थी शिकायत, न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर——-
नगराम, लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र के कुबहरा गांव में मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में गांव निवासी देशराज पुत्र स्वर्गीय छेदालाल ने अपने ही गांव के राजकुमार और उनके दो बेटों भंवरेश व अमरेश को नामजद कराया है।पुलिस के मुताबिक, घटना बीते आठ जुलाई की सुबह करीब आठ बजे की बताई गई है। पीड़ित देशराज की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद नगराम पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की को धाराओं में एफआईआर दर्ज की।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रजनीश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस ने मुकदमे से संबंधित चिक एफआईआर और रपट की प्रतियां विवेचक को उपलब्ध करा दी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
