Lucknow। निगोहां स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर के मैदान में रविवार रात 55 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के बाद आसमान में जोरदार आतिशबाजी की गई, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।बता दें कि बारिश के चलते शुक्रवार को होने वाला रावण दहन का कार्यक्रम टल गया था, जिसके बाद रविवार को इसका आयोजन किया गया।खास बात यह रही कि इस विशाल रावण को किसी कारीगर ने नहीं, बल्कि निगोहां के बच्चों ने अपने हाथों से बनाया था।दहन से पहले मंच पर रावण बनाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष और कस्बा इंचार्ज एसआई अनूप तिवारी व अन्य समाजसेवियों ने फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर बच्चों का सम्मान किया।सम्मानित होने वाले बच्चों में शिवा, आशीष, बाबू, कृष्णा, अंशु, ओम तिवारी, मोनी रावत, अजय, शौर्य और शब्द त्रिवेदी सहित उनके सभी साथी शामिल रहे।ग्राम प्रधान अभय दीक्षित ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से दशहरे के 10 दिन बाद अन्नपूर्णा मंदिर पर मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में आल्हा, कठपुतली और नौटंकी के कार्यक्रम भी हुए।इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित, ग्राम प्रधान अभय दीक्षित, काका तिवारी, मार्कंडेय सिंह, गुड्डू सिंह, रामू त्रिपाठी, आशीष उर्फ मायाराम त्रिपाठी सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे।कस्बा इंचार्ज अनूप तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
