निगोहां।शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। जिसको लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर निगोहां और नगराम थाने पर शाम 5:30 बजे गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 का सजीव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया।
इस अवसर पर थाना परिसर में स्कूली छात्र-छात्राओं और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों को आमंत्रित किया गया। सभी ने एक साथ बैठकर परेड का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी ली।
थाना प्रभारी अंजनी सिंह ने बताया कि एकता दिवस का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना है।
