पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने किया आयोजन, सांसद एसपी सिंह और आरके चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश———
मोहनलालगंज!मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के गोसाईंगंज ब्लॉक अंतर्गत गंगागंज स्थित मटेरा चौराहा पौशाला बाजार में शनिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने किया। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत ने की, जबकि संचालन जोन प्रभारी दिनेश यादव ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ सांसद एसपी सिंह और विशिष्ट अतिथि सांसद आरके चौधरी रहे। दोनों अतिथियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।समारोह को संबोधित करते हुए सांसद एसपी सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश की बिखरी रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण किया। उन्होंने विधान परिषद सदस्य स्नातक खंड लखनऊ के चुनाव में अपनी पत्नी कांति सिंह की जीत के लिए कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा। वह सपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत से सहयोग करेंगे।सांसद आरके चौधरी ने कहा कि शोषित, वंचित, गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, अल्पसंख्यक, बेरोजगार, छात्र और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी वर्गों को एकजुट होना होगा। संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना जरूरी है।आयोजक पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में किसान परिवार में हुआ था। वह स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता और अखंडता की मिसाल है। पुष्कर ने कार्यकर्ताओं से आपसी गिले-शिकवे भुलाकर 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।इस मौके पर उमाशंकर वर्मा, संतोष रावत, आशिक अली, अशोक यादव, शब्बीर खान, बृजेश यादव, राम समुझ रावत, राजकुमार वर्मा, उमेश वर्मा, मायाराम वर्मा, राम बहादुर रावत, उत्कर्ष पटेल, जितेन्द्र पटेल, अर्जुन सिंह पटेल, राहुल सिंह, राम किशोर रावत, मिथलेश पटेल, लतीफ फारूखी, नवनीत सिंह, विजय प्रकाश यादव, कैलाश वर्मा, भोला वर्मा, ज्वाला सिंह, अरुण यादव, प्रमोद कश्यप, डॉ. राम नारायण रावत, उदयभान सिंह यादव, धर्मवीर पासवान, दिनेश रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
