लखनऊ। निगोहां के अंनघेमऊ गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। मायके आई एक 32 वर्षीय महिला घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, मृतका प्रतिभा रावत (32) पत्नी राधेश्याम मूल रूप से कानपुर की रहने वाली थी। उसके भाई ने जमीन लेकर अंनघेमऊ में मकान बनवाया था, जहां वह आई हुई थी। वह तीन दिन पहले नगराम थाना क्षेत्र के देवीखेड़ा स्थित अपनी ससुराल से मायके आई थी।
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात परिवार में उसके देवर के बेटे का जन्मदिन मनाया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे प्रतिभा ने घर के कमरे में फंखे के सहारे साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। शव लटकता देख घर मे चीख पुकार मच गई।
मां की मौत से उसके दोनों बच्चे कार्तिक (12) और कनक (6) बदहवास हैं। सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतिका ट्यूमर जैसे बीमारी से ग्रषित थी जिससे वह परेशान रहती थी।
प्रभारी निगोहां रवींद्र कुमार ने बताया कि कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
