निगोहां। निगोहां स्थित बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में डांडिया नाइट्स 2026 का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक भारतीय संस्कृति, लोक संगीत, नृत्य और उत्सव के उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला।
संस्थान परिसर रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधानों और डांडिया की मधुर धुनों से सराबोर रहा। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और जमकर डांडिया खेला।
कार्यक्रम का सफल समन्वयन एसएसी हेड इंजीनियर अनामिका मौर्य के मार्गदर्शन में हुआ। मंच संचालन सांभवी ने आकर्षक अंदाज में किया। आर्यन भट्ट एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं की अन्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
वहीं परिसर में लगे विभिन्न फूड स्टॉल भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जहां विद्यार्थियों और अतिथियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत वातावरण बना रहा। डांडिया नाइट्स ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और भारतीय परंपराओं से जुड़ने का सुंदर अवसर दिया।
कार्यक्रम में संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह, जनरल सेक्रेटरी श्रीमती बीना सिंह, ट्रस्टी श्रीमती अल्पना सिंह, महानिदेशक प्रो. डॉ. के. के. सिंह, बीएसएसआईटीएम के निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह, बीएसएससीओपी के निदेशक डॉ. आलोक कुमार शुक्ला तथा रजिस्ट्रार श्री अभिषेक सिंह मौजूद रहे।
