पुलिस ने पति के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, मामले की जांच में जुटी——–
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर मोहनलालगंज पुलिस ने उसके पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के भसण्डा गांव निवासी मनोज कुमार पर अपनी पत्नी वंदना के साथ पारिवारिक बातों को लेकर विवाद करने का आरोप है। आरोप है कि बीते 15 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे मोहनलालगंज सीएचसी परिसर में मनोज कुमार ने वंदना के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।पीड़िता वंदना का वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में निवास कर रही है। पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार पुत्र रामनरेश, निवासी भसण्डा, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जायगी।
