निगोहा।लखनऊ। निगोहां पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में दो वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के तहत वांछित थे।पुलिस के मुताबिक, पुलिस आयुक्त लखनऊ तरुण गाबा के निर्देश पर अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक के पर्यवेक्षण, एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार और एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में निगोहां थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में अमित पुत्र प्यारेलाल, निवासी सुखनाखेड़ा मजरा कुशमौरा, थाना निगोहां, तथा रंजीत बेड़िया पुत्र छत्रपाल बेड़िया, निवासी सैदापुर मजरा उतरावां, थाना निगोहां शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, अमित के खिलाफ वर्ष 2020 के एक मामले में तथा रंजीत के खिलाफ वर्ष 2017 के एक मामले में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। दोनों मामले पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत दर्ज हैं।गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
