न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में हुई कार्रवाई, चारों को कोर्ट में किया पेश——–
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत मोहनलालगंज पुलिस ने रविवार को चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह के नेतृत्व में की गई।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान ग्राम उदवतखेड़ा निवासी शिवकुमार कमल किशोर उर्फ नन्हकू प्रमोद और पवन के रूप में हुई है। चारों पुत्र खुशीराम हैं और मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।पुलिस के अनुसार, चारों अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने तलाश और गिरफ्तारी की कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद चारों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, चारों के खिलाफ वर्ष 2025 में मारपीट, बलवा और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा शिवकुमार, कमल किशोर, प्रमोद और पवन के खिलाफ अलग-अलग पुराने आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।
