अमेठी। इन्हौना क्षेत्र के पूरे जय लाल दुबे में युवा शक्ति क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का भव्य उद्घाटन समाजसेवी राजवी सिंह के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, चिलौली प्रधान शंकरदेव साहू, डॉ. अरुण मौर्य, बेचू लाल और शिव मोहन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।टूर्नामेंट में पहला मुकाबला इन्हौना और हैदरगढ़ के बीच हुआ, जिसमें हैदरगढ़ की टीम विजयी रही। दूसरे मुकाबले में तिलोई और भीखीपुर के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें भीखीपुर ने जीत हासिल की। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में भी जीत दर्ज कर भीखीपुर की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।आयोजक मंडल में सौरभ यादव, कृष्णकांत, विवेक, रमाकांत, परम, पुलक, दिनेश और अनुराग सहित अन्य युवा सक्रिय रहे।
