तिलोई-अमेठी। विकास क्षेत्र बहादुरपुर स्थित नैना रिजॉर्ट में गुरुवार को सुप्रसिद्ध समाजसेवी अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल द्वारा पानी टैंकर वितरण समारोह का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा के कर कमलों द्वारा पानी टैंकर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ अपरान्ह 1बजे किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने विधानसभा क्षेत्र तिलोई के आम जनमानस की सुविधाओं को देखते हुए एक बार पुनः धार्मिक एवं सामाजिक मांगलिक कार्यक्रमों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने हेतु निःशुल्क पानी के टैंकर की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। गुरुवार को नैना रिजॉर्ट में मुख्य अतिथि अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा के कर कमलों से पानी टैंकर वितरण समारोह का विधिपूर्वक शुभारंभ किया जाएगा। जिससे सिंहपुर, तिलोई एवं बहादुरपुर ब्लॉक के जनसामान्य को यह पेयजल की सुविधा चौबीस घंटे निशुल्क उपलब्ध रहेंगी। उल्लेखनीय है कि समाजसेवी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल आज 25 वर्षों से अपनी जनकल्याण सेवा भावना,समर्पण एवं आत्मीय सहयोग से अपने गृह विधानसभा क्षेत्र तिलोई सहित आज समस्त जनपद अमेठी में भी अपनी एक अलग मजबूत पहचान स्थापित करने में कामयाब रहे है। प्रदीप सिंघल ने कांग्रेस के वरिष्ठजनों,पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित विधानसभा क्षेत्र तिलोई की देवतुल्य जनता जनार्दन से भी कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
