मोहनलालगंज। निगोहां के रतनापुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि घर के सामने उनकी छप्पर की झोपड़ी थी जिसमें कुछ मवेशी बंधे हुये थे ओर गृहस्थी का सामान भी रखा हुआ था। शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे अज्ञात लोगों द्वारा उनकी झोपड़ी में आग लगा दी गई आग की लपटें देख पहले छप्पर के नीचे बंधे मवेशियों को खोलकर उनकी जान बचाई और पास पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार उसका करीब 20 हजार का नुकसान हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर झोपड़ी में आग लगाने वाले अज्ञात लोगो के विरूद्व कार्यवाही की मांग की है।इंस्पेक्टर विनोद यादव ने बताया पीड़ित ने शिकायत की है जांच कर कार्यवाही की जायेगी।