बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत 20 लीटर कच्ची देशी शराब बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देश क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के दिशा निर्देश पर हरैया क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में तेजतर्रार थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई परसरामपुर थानें के पुलिस टीम को गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के पास अवैध रूप से कच्ची देशी शराब मिलने की सूचना मिली मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की पकड़े गए आरोपी की पहचान रामवतार खटीक पुत्र श्याम नारायण निवासी ग्राम नागपुर कुंवर थाना परसरामपुर जनपद बस्ती के रूप में हुई परसरामपुर थानें के पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 362/2025, धारा 60 एक उत्तर प्रदेश आबकारी एवं उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम उपनिरीक्षक झारखंडे पांडेय कांस्टेबल शिव यादव तेजतर्रार थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।
