मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र 176, के समेसी गांव स्थित सैय्यद पीर बाबा की मजार पर बुधवार को उर्स के अवसर पर चादरपोशी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा सांसद आर.के. चौधरी और पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।चादरपोशी के बाद सभी लोग बड़े बाबा मंदिर पहुंचे, जहां भजन-कीर्तन में सहभागिता की। इसके पश्चात मेले में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। आयोजन के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की सशक्त मिसाल देखने को मिली, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, श्रवण यादव, विजय यादव, राजकुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव, अंजू यादव, पूर्व प्रधान कुलदीप यादव, अशर्फी लाल धीमान, बरजोर यादव, सुजीत यादव, अर्चना रावत,प्रीति रावत, प्रधान मंशाराम रावत, राधेश्याम यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद जाहिर, मुन्ना, सलीम, राम सिंह, मोहम्मद आज़म, कमलेश और हरीशंकर रावत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।इसके अलावा बुधवार को मोहनलालगंज स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मकर संक्रांति के अवसर पर सपा सांसद आर.के. चौधरी की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
