मोहनलालगंज के माधवखेड़ा के पास तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से मारी टक्कर, ट्रामा सेंटर टू में चल रहा इलाज——
मोहनलालगंज।लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के माधव खेड़ा के पास तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर से दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर-2, वृंदावन में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, नगराम थाना क्षेत्र के केवली गाँव निवासी मो. शकील पुत्र स्वर्गीय मो. शहीद ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीते नौ अक्टूबर की शाम करीब छह बजे उनकी बहनें आशिया और गुड़िया मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के माधवखेड़ा के पास थीं। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल नंबर UP 32 PB 2567 के अज्ञात चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए पीछे से दोनों बहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।पीड़ित की शिकायत के आधार पर मोहनलालगंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
