निगोहां। संवाददाता निगोहां के एसएन टी मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में बुधवार को उतरावां और निगोहां की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। टॉस जीतकर निगोहां ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 16 ओवरों में 9 विकेट खोकर महज 109 रन ही बना सकी।लक्ष्य का पीछा करने उतरी उतरावां की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और शानदार जीत के साथ फाइनल में जगह पक्की कर ली। मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रभात पांडेय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।फाइनल मैच गुरुवार को गढ़ी चुनौती और उतरावां की टीम के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। टूर्नामेंट के आयोजक संरक्षक सुरेन्द्र दीक्षित ने बताया कि फाइनल मैच बहुत ही रोचक होने वाला है क्योंकि दोनों ही टीम धुरंधर गिनी जाती है। दर्शकों को मैच देखने और आने वाले आगंतुकों के लिए खास तैयारियां की गई है।
