निगोहां।निगोहां कस्बे के एसएनटी मैदान में आयोजित ग्राम सभा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। फाइनल मैच गढ़ी चुनौटी और उतरावां टीमों के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए उतरावां टीम ने खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबला 20 ओवर का खेला गया जिसमे
उतरावां ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया बल्लेबाजी करने उतरी टीम गढ़ी चुनौटी की टीम निर्धारित ओवरों में 235 रनों का विशाल लछ्य खड़ा किया, जवाब में उतरावां की टीम ने
बल्लेबाजी करने उतरी और 18 ओवर मे ही फाइनल मैच का खिताब अपने नाम कर विजेता बनी। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे इल्ला को दिया गया इन्होंने 24 गेंद में शानदार 78 रनो की पारी खेली।
गुरुवार की सुबह फाइनल मैच का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया और स्वयं मैदान में उतरकर बल्ला थामते हुए प्रतीकात्मक बल्लेबाजी भी की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं बल्कि जीवन निर्माण की पाठशाला है। ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के क्रिकेट टूर्नामेंट युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना की सीख देते हैं।
वहीं अतिथियों द्वारा विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरुष्कार से नवाजा गया।
