आज निर्देशक पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कोऑर्डिनेटर डॉ. डी.के. सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के डॉ. पी.के. सिंह एवं रवि शुक्ला द्वारा ग्राम पंचायत इन्हौना का भ्रमण किया गया।इस दौरान GPDP (ग्राम पंचायत विकास योजना) के अंतर्गत हेड होल्डिंग कार्य को लेकर ग्राम पंचायत में विजिट कर विकास की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अमरीन बानो, पंचायत सचिव राजेश कुमार, पंचायत सहायक अना वारिस, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, ANM, स्थानीय विद्यालयों के अध्यापक एवं SSG के तहत गठित महिला समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।इसके साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों द्वारा पंचायत के समग्र विकास, आवश्यकताओं और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
