मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज बार एसोसिएशन की मंगलवार को हुई बैठक में तहसील और न्यायालयी कार्यप्रणाली में फैली अव्यवस्थाओं पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि बार से बिना परामर्श उपनिबंधक कार्यालय दूरस्थ क्षेत्र में खोला गया, राजस्व संहिता के तहत आदेश समय से लागू नहीं हो रहे और कई मामलों में बहस पूरी होने के बावजूद फैसले लंबित हैं। लेखपालों पर आख्या न देने और दुर्व्यवहार की शिकायतें भी सामने आईं। एसडीएम पर दलालों के जरिए पत्रावलियों के मनमाने निस्तारण का आरोप लगाया गया।तहसील परिसर की गंदगी और प्रशिक्षित किए बिना नई महिला लेखपालों को प्रभार देने का भी विरोध किया गया। हालात को “अराजक” बताते हुए बार ने निर्णय लिया कि समस्याओं के समाधान तक अधिवक्ता 17 जनवरी से न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
