अमेठी। सराय माधौ स्थित निज निवास पर कंबल वितरण एवं तहरी भोज कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही सौहार्दपूर्ण और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कड़ाके की ठंड के बीच आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना और समाज में सेवा भाव को मजबूत करना रहा।कार्यक्रम के आयोजक अश्वनी सिंह ‘रिंकू भैया’ प्रधान सराय माधौ ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही जनप्रतिनिधि होने का वास्तविक धर्म है। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर कंबल प्राप्त किए और तहरी भोज में सहभागिता की।इस अवसर पर मा. राजा मयंक शरण सिंह, राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता और मानवीय संवेदनाओं को मजबूती देते हैं।कार्यक्रम में मुन्ना सिंह (ब्लॉक प्रमुख तिलोई), अंकित पासी (ब्लॉक प्रमुख सिंहपुर), बंटी सिंह, संतोष सिंह (प्रधान), सोनू एवं अर्जुन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन को प्रेरणादायक बताते हुए आयोजक को साधुवाद दिया।स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न सिर्फ जरूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और विश्वास को भी मजबूत करते हैं।
