निगोहां।निगोहां क्षेत्र के मस्ती पुर गांव में स्थित एस. बी. आर. एन. एकेडमी में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ सरस्वती माता की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नागेश्वर द्विवेदी स्कूल के बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि इस विद्यालय के खुलने से क्षेत्र व आसपास के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय के प्रबंधक एस. बी. सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता नागेश्वर द्विवेदी जी का आभार जताया। कार्यक्रम में पहुंचे ग्राम पंचायत मस्ती पुर के ग्राम प्रधान सूर्य कुमार द्विवेदी जी ने विद्यालय में प्रकाश की व्यवस्था के लिए विद्युत लाइट लगवाने की घोषणा की। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय के रंगारंग कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने अहम भूमिका निभाई।इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शुक्रवार को परंपरागत रूप से आयोजित भंडारे में श्रद्धा, आस्था और सेवा का भव्य संगम देखने को मिला। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में सुबह से ही विद्यालय में अभिभावकों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। प्रसाद वितरण देर शाम तक चलता रहा। भंडारे में आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।
