निगोहां/लखनऊ।क्षेत्र के समाजसेवी मनीष जायसवाल ने सोमवार को चुरुवा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया।मुलाकात के दौरान मनीष जायसवाल ने सड़क, बिजली, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की मांग भी की।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजसेवी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाएगा।इस अवसर पर मंदिर परिसर में मौजूद अन्य स्थानीय लोग भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और समाधान की उम्मीद जताई।
