बाइक की टक्कर से महिला घायल, शिकायत पर मिली जान से मारने की धमकी……
मोहनलालगंज।लखनऊ,मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के हरकंशगढ़ी गांव में एक महिला को बाइक सवार किशोर द्वारा टक्कर मारकर घायल कर देने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद इलाज के दौरान पीड़िता और उसके परिजनों को आरोपी पक्ष द्वारा धमकाने की भी घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरकंशगढ़ी गांव निवासी महिला गुड्डन शुक्रवार शाम सड़क पार कर अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान गांव का एक किशोर तेज रफ्तार बाइक से आया और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनके सिर और पेट में चोटें आईं।घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए विद्या हॉस्पिटल ले गए, जहां उनका उपचार कराया गया। आरोप है कि दुर्घटना के कुछ समय बाद ही बाइक चला रहा किशोर अपने चाचा आलोक उर्फ बुग्गा के साथ अस्पताल पहुंच गया। वहां दोनों ने पीड़िता और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता ने मामले की शिकायत मोहनलालगंज कोतवाली में दर्ज कराई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर बाइक चालक किशोर और उसके चाचा आलोक उर्फ बुग्गा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद से पीड़िता का परिवार दहशत में है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।मोहनलालगंज।लखनऊ,मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के हरकंशगढ़ी गांव में एक महिला को बाइक सवार किशोर द्वारा टक्कर मारकर घायल कर देने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद इलाज के दौरान पीड़िता और उसके परिजनों को आरोपी पक्ष द्वारा धमकाने की भी घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरकंशगढ़ी गांव निवासी महिला गुड्डन शुक्रवार शाम सड़क पार कर अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान गांव का एक किशोर तेज रफ्तार बाइक से आया और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनके सिर और पेट में चोटें आईं।घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए विद्या हॉस्पिटल ले गए, जहां उनका उपचार कराया गया। आरोप है कि दुर्घटना के कुछ समय बाद ही बाइक चला रहा किशोर अपने चाचा आलोक उर्फ बुग्गा के साथ अस्पताल पहुंच गया। वहां दोनों ने पीड़िता और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता ने मामले की शिकायत मोहनलालगंज कोतवाली में दर्ज कराई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर बाइक चालक किशोर और उसके चाचा आलोक उर्फ बुग्गा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद से पीड़िता का परिवार दहशत में है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।
