मोहनलालगंज, लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी मजरा केसरीखेड़ा गांव में पड़ोसी की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां एक महिला को बेरहमी से पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।पीड़िता सुधा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे गांव के ही निवासी अवधेश ने मामूली विवाद के चलते उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि अवधेश ने महिला की जमकर पिटाई की, जिससे उसका हाथ टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। परिजनों द्वारा घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी अवधेश के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
