तिलोई-अमेठी ।मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजनपुर में बीती रात वन माफियाओं द्वारा आम के हरे पेड़ों की अवैध कटाई किए जाने की सूचना पर वन विभाग एवं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की। मौके पर पहुंची टीम ने ट्रैक्टर सहित आम की लकड़ी जब्त कर ली, जिससे वन माफियाओं में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार रजनपुर गांव में बीती रात आम के तीन पेड़ों की बिना अनुमति कटाई की जा रही थी। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर ट्रैक्टर समेत लकड़ी को कब्जे में ले लिया हैं। वन विभाग के फारेस्ट गार्ड रामेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि जानकारी मिली थी मौके पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया काटी गई लकड़ी वन विभाग के रेंज कार्यालय पर रख दी गई है वहीं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।पुलिस प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान किसी भी स्थिति में नहीं होने दिया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
