मोहनलालगंज। लखनऊ,नगराम थाना क्षेत्र के समेसी पुल के पास इंदिरा नहर में शनिवार को करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। शव दिखने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगराम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। जहां जामा तलाशी ली गई तो युवक की पहचान विजय शुक्ला के रूप में हुई। परिवारीजनो की माने तो म्रतक फोन पर दो दिन पूर्व नहर में कूदने की बात कही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगराम पुलिस के मुताबिक शनिवार को इंदिरा नहर, समेसी पुल के पास एक अज्ञात युवक के शव उतराने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची शव को बाहर निकाला गया मृतक की पैंट की दाहिनी जेब से एक कार्ड होल्डर प्राप्त हुआ। कार्ड होल्डर की जांच करने पर उसमें एक एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, एनपीएस कार्ड तथा एक ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त हुआ, जिस पर नाम विजय शुक्ला पुत्र गया प्रसाद शुक्ला तथा पता 48, सरेहा नगर एस्टन छाबड़ा कालोनी एलडीएच अंकित था साथ ही एक मोबाइल शॉप का कार्ड मिला जिस पर मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो मृतक की माता ने बताया कि वह मूलतः अयोध्या की निवासी हैं वह वर्तमान में गोंडा में अपने रिश्तेदार के यहाँ रह रही हैं।उन्होंने बताया की उनका बेटा विजय शुक्ला पिछले लगभग दो वर्षों से लखनऊ में रहकर रैपिडो चलाने का कार्य करता था तथा मानसिक रूप से परेशान रहता था। उन्होंने यह भी बताया कि दो दिन पूर्व उसने फोन पर नहर में कूदने की बात कही थी।एसओ नगरांम ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है परिवारीजनो ने किसी तरह का कोई आरोप नही लगाया।
