लखनऊ (निगोहां)। स्कूल में प्रवेश लेने के लिए घर से निकली एक छात्रा के अचानक लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही निगोहां पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और थाना प्रभारी अनुज तिवारी के निर्देशन तथा कस्बा प्रभारी अनूप तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर जांच-पड़ताल की और तकनीकी एवं स्थानीय CCTV फुटेज की मदद से महज एक घंटे के भीतर छात्रा को रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।छात्रा के सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और निगोहां पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं प्रभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस सफल कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि संकट की घड़ी में निगोहां पुलिस त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
