मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के धनवारा गांव में घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आठ नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार धनवारा गांव निवासी अर्चना पुत्री अरुण कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 21 सितंबर को आरोपियों ने एक राय होकर उनके घर में घुसकर उनके और उनकी बहन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट में अर्चना के हाथ के अंगूठे में चोट लगने से वह टूट गया, जबकि उनकी बहन के सिर में गंभीर चोट आई। आरोप है कि हमलावरों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अर्जुन, उमाकान्त, रमाकान्त, राजेश पुत्रगण छत्रपाल, कमलेश, विमलेश, मंशा और पूरम, सभी निवासी धनवारा थाना मोहनलालगंज को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
