(पूर्व विधायक अंब्रीश सिंह पुष्कर भी रहे साथ, एसडीएम को फोन कर मुआवजे की मांग)
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का सोमवार को सपा सांसद आरके चौधरी और पूर्व विधायक अंब्रीश सिंह पुष्कर ने औचक निरीक्षण किया। सपा सांसद और पूर्व विधायक ने ग्राम सभा राती, जवाहर खेड़ा, रंजीत खेड़ा मजरा अहिनवार पहुंचे, जहां किसानों ने बाढ़ से बर्बाद फसलों को दिखाकर मुआवजे की मांग उठाई।किसानों की शिकायत पर सांसद ने मौके से ही उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज को फोन कर स्थिति से अवगत कराया और पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने को कहा। इस दौरान जवाहर खेड़ा में तहसील की लेखपाल-कानूनगो टीम पहले से निरीक्षण करती मिली, जिस पर सांसद ने एसडीएम को फोन कर धन्यवाद भी दिया।सांसद आरके चौधरी ने कहा कि बाढ़ से किसानों की धान सहित अन्य फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। प्रशासन को जल्द सर्वे पूरा कर किसानों को राहत देनी चाहिए। पूर्व विधायक अंब्रीश सिंह पुष्कर ने कहा कि वह किसानों के साथ खड़े हैं और मुआवजा दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे।निरीक्षण के दौरान सपा विधानसभा अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा, अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव संतोष रावत, जोन प्रभारी अमरेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अशर्फी लाल धीमान ,ब्लॉक महासचिव मो o हनीफ,प्रधान नवनीत कुमार रावत, रमाकांत पूर्व प्रधान, प्रधान मुरलीधर,कादिर खान उर्फ टाइगर, नागेन्द्र ,शेर बहादुर यादव उर्फ शेरू , ओमकार लोधी, डॉ o राम नारायण, देवतादीन, बिंदाप्रसाद, राम खेलावन, राकेश कुमार,सन्त राम रावत, हरी शंकर रावत, बाराती लाल, चन्द्र भूषण, नागेन्द्र, अनीद अहमद,ग्रेन सिंह, राजू गौतम, दुर्गेश कुमार, रामपाल वर्मा, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
