
रायबरेली 08 सितम्बर – वर्ष 2014 के बाद भाजपा सरकार द्वारा पिछले कई सालों में रसोई गैस
के दामों में कई बार वृद्धि किये जाने के बाद अब पांच राज्यों में विधानसभा एवं लोकसभा
चुनाव से पहले सिलेन्डर पर 200 /- रूपये घटाकर जनता को धोखा देने और वर्ष 2020 से
सब्सिडी बंद कर गरीब जनता की लूट का पर्दाफाश करने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज
तिवारी द्वारा तिलक भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष पंकज
तिवारी ने कहा कि जैसे कि कोई डकैत किसी के घर का पूरा सामान लूट लिया हो, उसमें से
कुछ अंश घर के स्वामी को वापस कर दे, तो क्या इससे उस घर के स्वामी का भला हो
जाएगा, ठीक इसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश के गरीबों के साथ व्यवहार कर रहे
है। आप अवगत है कि लूट भाजपा के डी.एन.ए. में मौजूद है और उनकी रिवर्स रॉबिनहुड
हरकते अमीरों को और अमीर और गरीबों को और गरीब बना रही है। क्या यहां बहुत आश्चर्य
की बात नहीं है कि हमारे प्रिय प्रधानमंत्री, जिन्होने एल.पी.जी. सिलेंडर सहित सभी आवश्यक
वस्तुओं की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि के कारण अपने लोगों और उनकी पीड़ा की कभी परवाह
नहीं किया, जब पांच राज्यों के चुनाव करीब है तब उन्हें दर्द का एहसास हुआ और कीमत
200/- रूपये कम कर दी गयी । एल. पी. जी. सिलेंडर की कीमत वर्ष 2014 से लगातार बढ़ी है
और पिछले 7 वर्षो में तीन गुनी हो गई है और वर्ष 2020 से भाजपा सरकार सब्सिडी देना भी
बंद कर दिया है। वास्तविकता यह है कि मोदी सरकार इण्डिया गंठ- बंधन से डर गयी,
मजबूरन उसको रसोई गैस के दाम कम करने पड़े। डबल इंजन की सरकार में मंहगाई और
बेरोजगारी चरम सीमा पर है, आम जन मानस को मंहगाई से निजात नहीं मिल पा रही है,
वहीं पर सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का नौजवान और किसान परेशान है।
प्रेस वार्ता में शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि यदि हम पिछले साढ़े नौ सालों
में मोदी सरकार के कार्यों पर नजर डाले तो मोदी सरकार ने मंहगाई के नाम पर करोड़ो
लोगों को लूटा है। भाजपा की राजनीतिक स्टंट को जनता समझ चुकी है। अब जनता इनके
छलावे में नहीं आने वाली है, जिसका एहसास भाजपा और आर. एस. एस. के नेताओं को हो
गया है। अब बहुत जल्द हमें इस तानाशाही जन विरोधी सरकार को जनता उखाड़ फेकेगी।