
रायबरेली 18 अप्रैल, कांग्रेस बूथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम सिविल लाइन स्थित
सूर्या होटल में सदर विधानसभा प्रत्याशी डा. मनीष सिंह चौहान के आयोजन में आयोजित
किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अमेठी के.एल. शर्मा ने कांग्रेस
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित करके
मैं स्वयं को गौरांवित महसूस कर रहा हूं। चुनाव में असली लड़ाई तो बूथ पर होती है, जहां
कांग्रेस का सिपाही विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर अपने बूथ को जिताता है, रायबरेली
और अमेठी पूरे देश में कांग्रेस का मॉडल संगठन है, दूसरे राज्यों के कांग्रेसी भी यहां के
संगठन की प्रसंशा करते है । सांसद ने कहा कि लोकतंत्र को बचाये रखने में कांग्रेस
कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है इसके लिए वोटर लिस्ट पर कार्यकर्ताओं को
नजर रखनी होगी, जो फर्जी तथाकथित वोट बढ़ाये जा रहे है उनको चिन्हित कर आपत्ति
दर्ज करानी चाहिए, हम सबके नेता राहुल गांधी देश में लोकतंत्र बचाने की बड़ी
लड़ाई लड़ रहे है, हम सबका यह कर्तब्य बनता है कि उनकी इस लड़ाई में उनके हाथों
को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के प्रति आपकी निष्ठा जग जाहिर है,
कांग्रेस की रीति-नीति पर आस्था रखने वालों को आगे लाकर संगठन में महत्वपूर्ण
जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का सबसे नीचे स्तर का
कार्यकर्ता भी हमारे लिए उतना ही महत्त्वपूर्ण है जितना संगठन के दूसरे पदाधिकारी है,
कांग्रेस की असली ताकत उसके निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता है, जो अपने बूथों पर
निडरता से खड़े रहकर अपने नेता को बड़ी जीत दिलाते है।
शहर अध्यक्ष श्री धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस का यही बूथ स्तर का
कार्यकर्ता है जो चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त करा देता है, कांग्रेस का
कार्यकर्ता जाति-धर्म से ऊपर उठकर जन सेवा को प्राथमिकता देता है।
कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस सदर विधानसभा प्रत्याशी डा.मनीष सिंह चौहान ने
उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत और अभिनंदन करते हुए सभी का आभार व्यक्त
किया और मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री के.एल. शर्मा जी को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह
भेद कर सम्मानित किया।
कार्यवाहक जिला प्रवक्ता महताब आलम ने बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन” की विस्तृत
जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में सदर, अमावां और राही ब्लाक के सभी बूथ
कार्यकर्ताओं को माननीय सांसद जी ने अंगवस्त्र और फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम को विजयशंकर अग्निहोत्री, मोहित मौर्या, नौशाद हुसैन खतीब ने सम्बोधित
किया, इस अवसर पर मुख्यरुप से नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, ओ. पी. श्रीवास्तव,
सदर समन्वयक रोहित सिंह, हाजी मो. इलियास, मो. अशरफ खान, कामता नाथ सिंह, सहित
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, वार्ड अध्यक्ष सहित बड़ी
संख्या में बूथ कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।