लखनऊ। निगोाहां में लापता हुई छात्रा के मामलें में छात्रा के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पिता का कहना है कि उसकी लड़की को ये युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया,जिसकी पड़ताल करने पर पता चला कि वह जम्मू में है। वही पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही लोकेशन के आधार पर एक टीम जम्मू के लिए रवाना हो गयी है।गौरतलब है कि बीते गुरूवार को निगोहां इलाके की एक छात्रा उस समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी थी, जब वो कॉलेज के लिए घर से निकली थी। जब देर शाम तक वह वापस नही लौटी तो परिवारीजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वही, शनिवार को छात्रा ने अपनें बहनोई को फोन करके बताया कि वह अज्ञात जगह पर है। कई लोग साथ में है और इतना कहते ही वह रोने लगी थी तथा अनहोनी की आशंका जताते हुए बचाव की मांग की थी। फिर छात्रा के परिवारीजन निगोहां थाने पहुंचे और पूरी बात पुलिस को बतायी। इधर, छात्रा के पिता ने गांव के ही सचिन उर्फ अनुरूद्ध के खिलाफ छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जिस नम्बर से छात्रा ने फोन किया था, उसकी लोकेशन जम्मू निकलने पर एक पुलिस टीम को रवाना किया गया है।
