नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे का किया भव्य स्वागत
कासगंज। जनपद कासगंज की तीर्थनगरी में बुधवार को तुलसी शोध संस्थान सोरों शूकर क्षेत्र की एक बैठक संस्थान के भवन स्थित कार्यालय मैं आयोजित की गयी। बैठक का शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा पर द्धीपप्रज्वलित व पुष्पमाला पहनाकर किया गया। नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे जोकि संस्था के पदेन अध्यक्ष भी हैं। अध्यक्ष जी का पुष्पमाला अंग वस्त्र एवं पुस्तक भेंट कर संस्था के पदाधिकारियो एवं सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। साथ ही पद ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने तुलसी दास जी के जीवन पर प्रकाश डाला व तुलसी शोध संस्थान सोरों शूकर क्षेत्र के विकास के लिए हर सम्भव प्रयाष करूगा। डॉ सुरेंद्र अग्रवाल ,अनिल दुबे, उमेश पाठक, शिवांशु दुबे ने संस्थान के विकास के लिए अपने अपने सुझाव दिये। आपको बतादे कि संस्था के पदाधिकारियो व सदस्यों द्वारा तुलसी शोध संस्थान के लिए मूलभूत संसाधनों में नवीन कार्य करने के लिए अपने अपने सुझाव दिये। जिसमे आपरेटर ,सफाई कर्मी की नियुक्ति ,तुलसी विषयक सामग्री का संकलन किया जाना ,अनुभवी व्यक्ति आपरेटर की नियुक्ति,संस्थान में विजली व्यवस्था,पानी व्यवस्था,पर्दे ,पंखे की व्यवस्था,फलेक्सी,पुस्तको के रख रखाव हेतु फर्नीचर की व्यवस्था,संस्थान का बैक खाता व संस्थान के संचालन लिए नियमावली बनाना आदि हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी सुझावो को षीघ्र करने के लिए आष्वासन दिया। बैठक का संचालन संस्था के उपसचिव मनोज मधुबन ने किया। उपरोक्त कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष योगेश चौधरी , संस्था के सचिव रामकरण प्रधानाचार्य ,संस्था के उपसचिव मनोज मधुबन, संस्था के कार्यालय मंत्री प्रवीण गुप्ता एवं सम्मानित सदस्यगण डॉ सुरेंद्र अग्रवाल ,अनिल दुबे, उमेश पाठक, शिवांशु दुबे, विवेक महेरे जनाब, विक्रम पांडे, नीतू सिंह , नरेश बरबारिया सहित आदि संस्थान के पदाधिकारि व सदस्य उपस्थित रहै