नगर अध्यक्ष प्रतीक शर्मा और ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह
ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन
लालगंज/रायबरेली – आज रायबरेली जनपद के लालगंज कस्बे में नगर कांग्रेस कमेटी और ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का आयोजन किया।

आलमपुर पंचायत भवन में नगर अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने शहीद स्तंभ पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि और फूल माला अर्पित कर शहीदों को नमन किया। नगर अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 9 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था जो अंग्रेजी हुकूमत को खत्म करने की दिशा में एक निर्णायक आह्वान था और देश के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मोड़ था। इससे आंदोलन तीव्र हुआ और लाखों शहीदों के बलिदान के बाद देश को आजादी हासिल हुई।
कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष व लालगंज चेयरमैन प्रतिनिधि दीपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आज के ही दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ‘करो या मरो’ का नारा देकर भारतीयों से अंग्रेजों के खिलाफ बहादुरी से लड़ने का आह्वान किया था और उनके आह्वान पर देश के नागरिकों ने जुल्मी अंग्रेजी शासन को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता/कार्यक्रम प्रभारी महेश प्रसाद शर्मा ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश की जनता अंग्रेजी शासन के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष के लिए उतर पड़ी।जिससे अंग्रेजी शासन की चूलें हिल गईं और आखिरकार देश को आजादी प्राप्त हुई।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ त्रिवेदी ने कहा कि 1942 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने ‘करो या मरो’ का संदेश देते हुए अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान किया था। अगस्त क्रांति केवल स्वतंत्रता का आह्वान नहीं थी, बल्कि स्वतंत्रता के लिए सभी भारतीयों के सामूहिक संकल्प का दृढ़ निश्चय था। देश की जनता के संकल्प और संघर्ष के आगे आखिरकार अंग्रेजी हुकूमत को घुटने टेकने पड़े और भारत आजाद हुआ।
रोहित सोनी लाला ने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस पर हम सभी देश के शहीदों को नमन करते हैं, और देश की आजादी के संघर्ष में शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार त्रिवेदी पुत्र बनवारी लाल त्रिवेदी आश्रित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बीना पाण्डेय पुत्रवधू महावीर प्रसाद पांडे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक को सम्मानित कर अंगवस्त्र भेंट किए गए।
कार्यक्रम में प्रतीक शर्मा, रौनक भदौरिया, रोहित सोनी लाला, महेश प्रसाद शर्मा, दीपेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ त्रिवेदी, टी के शुक्ला पत्रकार, विक्की सिंह भदौरिया, शीलू त्रिवेदी, महेश जयसवाल, फैसल खान, अंशु गुप्ता, दुर्गेश बाजपेई, कृष्णा त्रिवेदी, मोहम्मद जमील, विकास शर्मा, मोहम्मद अनस, सानू वारसी, नितिन मिश्रा, धनीराम पासी, भागीरथ, कृष्ण कुमार तिवारी, राज नारायण यादव आदि लोग मौजूद रहे।
गांधी चबूतरा : इसके बाद गांधी चबूतरे पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह रामू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि और फूल माला अर्पित कर शहीदों को याद किया। ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह रामू ने कहा कि
अगस्त क्रांति के इस ऐतिहासिक दिवस पर, हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व दांव पर लगा दिया तथा त्याग, समर्पण और वीरता का परिचय दिया। कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश सचिव कमल सिंह चौहान ने कहा कि अगस्त क्रांति ने अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दीं और उन्हें भारत छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा।हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों पर गर्व है, जिन्होंने अपने जीवन की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई।
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष दीपेन्द्र गुप्ता, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता/कार्यक्रम प्रभारी महेश प्रसाद शर्मा, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष प्रतीक शर्मा, कमल सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष लालगंज टी के शुक्ला, मंडल अध्यक्ष बबलू तिवारी, रोहित सोनी लाला, विक्की सिंह भदौरिया, शीलू त्रिवेदी, रौनक भदौरिया आदि लोग उपस्थित रहे।
