मोहनलालगंज। सरस्वती डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की ओरल मेडिसिन एवं रेडियोलॉजी विभाग की सर्वश्रेष्ठ पीजी शोध छात्रा डॉ.आस्था सिंह को डॉ.अजित डी. डिंकर मेमोरियल अवार्ड मिला है। डॉ. आस्था को ये सम्मान फोरेंसिक डेंटिस्ट्री में प्रभावशाली शोध पत्र के लिये मुम्बई के डीवाई पाटिल स्कूल ऑफ डेंटिस्ट्री में 21 से 23 नवम्बर के बीच आयोजित राष्ट्रीय इंडियन एकेडमी ऑफ ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी के 36 वें सम्मेलन में दिवंगत डॉ. अजित डी डिंकर के बेटे अथर्व अजित डिंकर ने दिया। इसके अलावा पीजी छात्रा डॉ. यशवी साहू को पेपर प्रस्तुतिकरण में पहला और डॉ. प्रियांशी माथुर को दूसरा पुरस्कार दिया गया। डॉ. अजित डी. डिंकर मेमोरियल अवार्ड इस साल दिवंगत डॉ. डी. डिंकर की स्मृतत में फोरेंसिक ओडोंटोलॉजी में उत्कृष्ट पीजी शोध को सम्मानित करने के लिये स्थापित किया गया है।
