सेमरी/खीरों – आज जवाहर राजकीय इण्टर कालेज सेमरी, रायबरेली में कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्ज्वल कर किया गया। इस मौके पर अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। छात्रों ने अपनी रूचि के अनुसार कैरियर से सम्बन्धित पंख डायरी, स्टाॅल लगाये, छात्रो ने अपनी भवनाओ को स्टाल के माध्यम से व्यक्त किया कि वह भविष्य में क्या बनना चाहते हैं, जिसमें शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आई0टी0, बीमा, आटोमोबाई, टंकण, सेना, पुलिस आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये विशेषज्ञों ने स्टाॅल व पंख डायरी का निरीक्षण कर भविष्य की सम्भावनाओं के विषय में मंच के माध्यम से व्यापक जानकारी एवं अनुभव बताये, एवं छात्रों को रूचि के अनुसार सीखने को प्रेरित किया, जिसमें मुख्य रूप से राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 जय शंकर, असिस्टेंट प्रो0 डा0 पुष्पेन्द्र कुमार, अभिषेक कुमार त्रिपाठी प्रधानाचार्य जवाहर राजकीय इण्टर कालेज सेमरी, राम सनेही शाहू व्यवसायी एवं ग्राम प्रधान, ललित कुमार प्रबंधक नाॅइस कम्प्यूटर एजुकेशन सेमरी, शिक्षक अभिभावक संघ अघ्यक्ष, थाना खीरों पुलिस टीम सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
