निगोहां। लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपील पर शनिवार को उदयपुर गाँव में एसआईआर फॉर्म भरवाने का अभियान जोरशोर से चलाया गया। अभियान के दौरान सपा नेता अमरपाल सिंह और एडवोकेट अजीत प्रताप सिंह स्वयं मौजूद रहे और ग्रामीणों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए उनका सहयोग किया।समाज वादी के वरिष्ठ नेता अमरपाल सिंह ने बताया गया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना और त्रुटियों को दूर करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान सपा नेताओं ने गांव-गांव जाकर युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक किया और मौके पर ही फॉर्म भरवाकर जमा करवाया।अमरपाल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता सूची की शुद्धता पर निर्भर करती है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ने की अपील की। वहीं, एडवोकेट अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी स्तर से प्रत्येक गांव में सक्रिय रूप से यह प्रक्रिया संचालित की जा रही है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए।अभियान के दौरान ग्रामीणों ने भी बढ़चढ़कर फॉर्म भरवाया और नेताओं की पहल की सराहना की।
