निगोहां।लखनऊ। निगोहा पुलिस ने तेरह वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी युवक को रविवार को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। निगोहा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने निगोहां थाने में सूचना दी कि उसकी 13 वर्ष की बेटी को मोहल्ले का ही युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी बीते 5 दिसम्बर की सुबह करीब 11 बजे घर से अचानक गायब हो गई थी। पहले परिवार ने स्वयं तलाश की, लेकिन न मिलने पर उन्होंने मामले की लिखित शिकायत मोहनलालगंज थाने में दर्ज करवाई थी।शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।निगोहां थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए लगातार दबिशें दीं। इसी क्रम में पुलिस को रविवार को सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक धनवारा गांव के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया तथा नाबालिग लड़की को भी बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय से नाबालिग लड़की का पीछा कर रहा था और उसे शादी का झांसा देकर साथ ले गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी नाबालिग लड़की को अपने कमरे पर ले गया था और उसने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। पकड़े गए युवक की पहचान 19 वर्षीय शोभित पुत्र स्वर्गीय चेतराम निवासी धनवारा, थाना मोहनलालगंज, के रूप में हुई है। निगोहां पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है।
