मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में रविवार तड़के सुबह पुलिस को सड़क के किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। पुलिस कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई कि गुप्ता ढाबा के पास से एक अज्ञात युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है।
पुलिस को सूचना मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस तत्काल सी एच सी पहुंची, जहां एक 40–45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव स्ट्रेचर पर पड़ा मिला। प्रारम्भिक जांच में मृतक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। फोन में दर्ज नंबरों पर संपर्क करने के बाद पता चला कि मृतक तंदूर पर काम करने वाला कारीगर था, हालांकि उसका नाम रामकुमार या राजेश होने की बात सामने आई, लेकिन पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के थानों, गांवों और अन्य स्रोतों के माध्यम से मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।घटना स्थल व अस्पताल परिसर में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले में विधिक प्रक्रिया प्रचलित है तथा सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
