पीजीआई, लखनऊ। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) के प्रदेश कार्यालय, वृंदावन योजना सेक्टर-6 स्थित पीजीआई क्षेत्र में रविवार को लखनऊ जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिले के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की। बैठक की शुरुआत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की।बैठक में पत्रकार सुरक्षा, फील्ड में कार्यरत पत्रकारों की वास्तविक समस्याओं और संगठन को जिला एवं तहसील स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं,लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य करते समय उन्हें अनेक जोखिमों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। परिषद का उद्देश्य पत्रकारों को सुरक्षा, सम्मान और हर संभव सहयोग उपलब्ध कराना है।
उन्होंने आगे कहा कि परिषद शीघ्र ही पत्रकारों के लिए पंचायत स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम, कानूनी सहायता शिविर और जागरूकता अभियान चलाएगी।संगठन विस्तार की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए परिषद ने श्री दुर्गेश सिंह ‘दीपु’ को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। घोषणा के दौरान उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।इसी क्रम में जिले में
महासचिव राजू मोहन पांडे,संगठन मंत्री श्यामलाल गौतम,
आईटी सेल आशीष पाल,उपाध्यक्ष भारत भूषण
की नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई।
पत्रकारों ने रखी जमीनी समस्याएँ……
बैठक के दौरान कई पत्रकारों ने खुलकर अपनी समस्याएँ रखीं। थानों में सहयोग की कमी, समाचार संकलन के दौरान उत्पीड़न, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा संकट, पहचान पत्र सत्यापन में अनावश्यक जटिलताएँ प्रमुख मुद्दों में शामिल रहे।परिषद ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर ठोस समाधान सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।बैठक में जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, जिला प्रभारी रघुनाथ सिंह, जिला संरक्षक मुकेश द्विवेदी, गौरव शुक्ला, दिव्यांशु त्रिपाठी, अवनीश पांडे, पुष्पराज सिंह, शिवा मिश्रा, रोहित दीक्षित, विनीत मिश्रा सहित जिले के अनेक पत्रकार मौजूद रहे।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से संकल्प लिया कि पत्रकार हितों, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए परिषद प्रदेशभर में सक्रिय अभियान चलाएगी तथा संगठन को गांव-गांव, तहसील-तहसील तक विस्तार देने के लिए सतत प्रयास करेगी।
