आज 1/2/26 को अग्रवाल मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा खुजौली चौराहा पुलिस चौकी पेट्रोल पंप के सामने नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें डायबिटिक,हृदय से संबंधित , महिला रोग, दंत रोग,और आंखों से संबंधित सभी बीमारियों का डॉक्टरों द्वारा निशुल्क जांच की गई और हड्डियों की मशीन द्वारा बीएमडी टेस्ट भी निशुल्क किया गया।डॉ पी के गुप्ता, डॉक्टर आंचल केसरी, डॉक्टर अबू तलाह, डॉक्टर नोशाबा, डॉक्टर अंशी गुप्ता और सरिता सिंह द्वारा सभी मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया और अग्रवाल माड़वाड़ी सेवा समिति द्वारा निशुल्क बच्चों को किड़ो की दवा महिलाओं को आयरन, कैल्शियम और विटामिन डी 3 बांटा गया। क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने कैंप का लाभ प्राप्त किया। कैंप की अध्यक्षता डॉक्टर पीके अग्रवाल और शैलेंद्र अग्रवाल जी द्वारा की गई. इस अवसर पर समाजसेवी एडवोकेट सुशील रावत, अग्रवाल मारवाड़ी सभा के अध्यक्ष श्री दुर्गेश बंसल कोषाध्यक्ष जे के अग्रवाल और महामंत्री महेश गोयल जी तथा कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे. समिति द्वारा नेत्र जांच मशीन के 130000 रुपए डॉक्टर अंशी गुप्ता को चेक द्वारा प्रदान किए गए। डॉ पीके अग्रवाल द्वारा बताया गया कि यह कैंप जी एस धर्मार्थ पॉलीक्लिनिक पर साल में एक बार लगाया जाएगा।
