संदिग्ध अवस्था मे घर के अंदर महिला का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जाँच में जुटी
उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में पारिवारिक कलह से तंग आई एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या के बाद महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका दें परिजनों के बीच हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना स्थानी पुलिस को दी गई। मेक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज जाँच पड़ताल में जुट गई। जानकारी के अनुसार पहाड़पुर गांव निवासी शिवकरन प्रजापति की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व धाता थाना क्षेत्र के दामपुर गांव निवासी छेददु की 25 वर्षीय पुत्री रानी देवी के साथ हुई थी। इस दौरान महिला ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। लेकिन पिछले करीब 3 महीनों से अक्सर किसी बात को लेकर महिला की उसके पति से कहासुनी होती रहती थी। और दोनों के बीच हमेशा अनबन बनी रहती थी शनिवार की शाम घर के सभी सदस्य खेतों पर काम करने गए थे उस दौरान महिला घर पर अकेली थी। जहां महिला ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया कुछ देर बाद जब परिजन खेतो से वापस लौटें तो घर का दरवाजा बंद था। जिसके बाद परिजनों ने घर का दरवाजा खोला तो महिला का शव फांसी के फंदे से लटका देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कुछ देर बाद ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। घटना की जानकारी महिला के माइके व स्थानी पुलिस को दी गई। समाचार लिखे जाने तक महिला के मायके पक्ष के लोग मौके पर नहीं पहुंचे थे। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज जाँच पड़ताल में जुट गई है।