घटना के मौके तक नहीं पहुंचा फायर ब्रिगेड वाहन, ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे पंची मजरे बसंतपुर कठोइया गांव निवासी कविता ने सोमवार को पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके घर में रखे छप्पर में गांव की गुड़िया पुत्री जयकरन लोध की बेटी ने आग लगा दी।आग लगने से रसोईघर में रखा आवश्यक घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। छप्पर में आग लगते देख पीड़िता ने आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन गांव का रास्ता संकरा होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच सकी।इसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रसोई में रखा जरूरी सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
