21 कॉलेजों के 42 मेघावियों को प्रोत्साहन राशि…
निगोहां। क्यूब हाइवेज की एसपीवी कम्पनी,लखनऊ-रायबरेली टोलवे लिमिटेड द्वारा बुधवार को दखिना शेखपुर टोल प्लाजा पर विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी (क्यूब रूट्स फाउंडेशन) के तत्वाधान में मेधावी छात्र- छात्राओ को प्रोत्साहित करने के लिये छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे लखनऊ व रायबरेली के 21 कॉलेजों के 42 मेधावी छात्र – छात्राओ को दस-दस हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि के चेक व प्रमाण पत्रो का वितरण किया।

परियोजना प्रमुख दिलीप पाण्डेय ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। जिसमे है एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा, टीम लीडर अरुण खन्ना, एसडीएम महराजगंज गौतम सिंह ,प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा एवं टोल प्लाजा कर्मचारी ने दीप प्रज्जवल कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम में दिलीप कुमार पांडेय ने कहा कि बेटियां हर मामले में लड़कों से आगे हैं। पढ़ाई के मामले में भी उन्होंने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।उन्होने मेधावी छात्राओ से कहा जीवन में कोशिश हमेशा आगे बढने की करनी चाहिए यह आपके जीवन की सफलता की पहली सीढी है इसलिर अभी से लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसी के हिसाब से कड़ी मेहनत करें।

