मोहनलालगंज। लखनऊ,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोहनलालगंज स्थित सत्य शिव रिजॉर्ट में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन को संबोधित करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चल रहे SIR अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। वहीं क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार ने घर-घर जाकर SIR प्रक्रिया के बारे में जनजागरूकता फैलाने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया।इस अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन के विधानसभा संयोजक एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय ‘धीरू’, ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला, जिला महामंत्री राजकुमार पटेल व रामलाल वर्मा, पूर्व जिला महामंत्री राजकुमार पटेल, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष कामता प्रसाद रावत, मंडल अध्यक्ष बेटू सिंह, पंकज नयन, बलराम कश्यप, मस्तीपुर प्रधान सूर्य कुमार द्विवेदी सहित विधानसभा क्षेत्र के अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में अटल जी के आदर्शों पर चलने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
