निगोहां। निगोहां में आयोजित डॉ. पी.सी. मिश्रा क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत मंगलवार को एक रोमांचक लीग मुकाबला खेला गया। यह मैच मरुई इलेवन और भावाखेड़ा इलेवन के बीच हुआ। टॉस जीतकर भावाखेड़ा इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए मरुई इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 165 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भावाखेड़ा इलेवन की टीम संघर्ष करती नजर आई और 14 ओवरों में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह मरुई इलेवन ने मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मरुई इलेवन के वीरेंद्र को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। वीरेंद्र ने मात्र 17 गेंदों में 42 रन बनाए और साथ ही 2 महत्वपूर्ण विकेट भी अपने नाम किए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैंट विधायक सुरेशचंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और टूर्नामेंट की सराहना की।
कमेंटेटर अनुराग यादव की कमेंट्री बनी आकर्षण का केंद्र……
डॉ. पी.सी. मिश्रा क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबलों में शानदार और जोशीली कमेंट्री ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मैनपुरी जनपद के महोली खेड़ा कस्बा भोगांव से आए कमेंटेटर अनुराग यादव की दमदार कमेंट्री के लोग दीवाने नजर आए। मैदान पर हर गेंद के साथ उनकी जीवंत शैली ने मैच का रोमांच और बढ़ा दिया।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेशचंद्र तिवारी ने भी अनुराग यादव की कमेंट्री की सराहना की। उल्लेखनीय है कि कमेंटेटर अनुराग यादव देश के कई बड़े क्रिकेट टूर्नामेंटों में अपनी कमेंट्री का जलवा बिखेर चुके हैं और उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।स्थानीय दर्शकों के अनुसार, टूर्नामेंट में क्रिकेट के साथ-साथ ऐसी बेहतरीन कमेंट्री ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया है।
