गौरीगंज क्षेत्र के डिहवा मजरे जुड़ियापुर में हाल ही में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव गांव के बाहर स्थित कुएं में पड़ा मिला। मृतका की पहचान 55 वर्षीय गुड्डा देवी के रूप में हुई है, जो अपने घर से करीब 600 मीटर दूर कुएं में पाई गईं।परिजनों के मुताबिक, गुड्डा देवी किसी काम से घर से निकली थीं, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने उनकी तलाश की, पर कोई पता नहीं चल सका। बाद में ग्रामीणों की नजर कुएं में पड़ी लाश पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।परिवार ने बताया कि गुड्डा देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज चल रहा था। इस मामले में परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शंका या आरोप नहीं लगाया गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया कोई आरोप सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
