नगराम।लखनऊ, नगराम थाना क्षेत्र के गढ़ा निवासी एक युवक ने अपने ही परिवारजनों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ा निवासी राजकुमार पुत्र नन्दकिशोर ने नगराम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका अपने परिवार के कुछ सदस्यों से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर आरोपियों द्वारा आए दिन गाली-गलौज और मारपीट की जाती है।पीड़ित के अनुसार बीते बुधवार को आरोपियों ने एक बार फिर विवाद करते हुए पीड़ित के परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित की मां के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी और घर में घुसकर हमला किया।घटना की सूचना पीड़ित ने नगराम थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगराम थाना प्रभारी विवेक चौधरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है।
